शुगर फ्री चावल (Sugar Free Rice) है कोदो मिलेट || BesT Healthy Diabetic Food Kodo Millet

Kodo millet एक शुगर फ्री मोटा अनाज है। यह शुगर को कंट्रोल करने में मदत करता है। Kodo millet बहुत
आसानी से पच जाता है। इसे कन्नड़ में अर्का, तेलुगु में एरिकेलु, तमिल में वरगु और हिंदी में कोड़रा यानि कोदो कहा जाता है। शुगर फ्री चावल के तौर पर पहचाने जाने वाले कोदो को अब लोग शायद भूलने लगे हैं। आईयूसीएन के रेड लिस्ट में शामिल इस अनाज को बचाने और इसे लोकप्रिय बनाने के प्रयास शुरू कर दिये  गए हैं। कोदो भारत का एक प्राचीन अन्न रहा है जिसे ऋषि अन्न भी माना जाता था। इसके दाने में 8.3 प्रतिशत प्रोटीन, 1.4 प्रतिशत वसा तथा 65.9 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाई जाती है। कोदो मधुमेह नियंत्रण, गुर्दो और मूत्राशय के लिए लाभकारी है।

तमिलनाडु में इसको चावल के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जिसे वर्गु चावल कहा जाता है। इसमें लेसीथिन की उच्च मात्रा होती है और यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने के लिए उत्कृष्ट है। Kodo millet बिटामिन बी 6 और फोलिक एसिड में समृद्ध है, विशेष रूप से नियासिन, बी विटामिन साथ ही लोहा, कैल्शियम, पोटेशियम, जस्ता और मैग्नीशियम जैसे खनिज इसमें पाया जाता है। अर्केलु में कोई लस नहीं होता है और यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो लस असहिष्णु हैं। उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए अपने आहार में Kodo millet शामिल करना फायदेमंद है। कोदो मिलेट आपको  प्रोटीन प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। वरगु  फाइबर में समृद्ध है जो मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत अच्छा भोजन है। इसमें  वसा भी कम होता है और फाइबर इसमें हाई है। यह हमारे पेट को बहुत लंबे समय तक संतृप्त रखता है। Kodo millet को एक आदर्श वजन घटाने वाला भोजन भी माना जाता है। Kodo millet और पानी का पेस्ट, जब घावों पर पुल्टिस के रूप में लगाया जाता है तो  घाव तेजी से भरने लगता है।

यदि आप डायबिटीज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो Diabetes DIP Diet App को जरूर डाउनलोड करें।

FAQ.
Que. कोड़ो मिलेट क्या है? कोदो चावल के फायदे क्या हैं ?
Ans. Kodo millet एक शुगर फ्री मोटा अनाज है। यह शुगर को कंट्रोल करने में मदत करता है।
Que. कोदो खाने से क्या होता है?
Ans. कोदो मधुमेह नियंत्रण, गुर्दो और मूत्राशय के लिए लाभकारी है।
Que. कोदो की खेती कैसे की जाती है?
Ans. कोदो की खेती धान की फसल जैसी होती है। 
Que. कोदो चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना होता है?
Ans. कोदो चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 45 से 50 के बीच होता है। 
Que. कोदो-कुटकी का रेट कितना है ?
Ans. कोदो-कुटकी का रेट ऑनलाइन 150 रूपये पर किलोग्राम है। 
Que. कोदो-कुटकी का उपयोग किसलिए किया जाता है? 
Ans. कोदो-कुटकी का उपयोग चावल और रोटी बनाने में करते हैं। 
Que. कोदो का अंग्रेजी नाम क्या कहते हैं ?
Ans. कोदो को अंग्रेजी में Kodo millet कहते हैं।


इसे भी पढ़ें : दूध कब, क्यों और कैसे लेना चाहिए || दूध के असाधारण फायदे
                                                                                                                                      - डॉ. हीरालाल

10 Comments

Thank you for visiting our website.

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. It is incredible the king of stuff on-line eye care retailers come up with to attract customers these days. Free delivery, 90 days money back guarantees, 50% off and much more. One wonders how they manage to make any money. Find out what these creative web opticians are up to and how they try to shift the balance of eye care purchases to their on-line shops. https://visualaidscentre.com/service/eyes-specialist-delhi/

    ReplyDelete
  3. Ziraat Bankası Müşteri Temsilcisi Hızlı Bağlanma Ziraat Bankası Müşteri Hizmetleri Direk Bağlanma

    Garanti Bankası Müşteri Hizmetleri İletişim Çağrı Merkezi Telefon Numarası Garanti Bankası
    Müşteri Hizmetleri Direk Bağlanma

    ReplyDelete
  4. Konya Perde Yıkama konusunda bir numara hizmet almak istiyorsanız doğru adres. Fazla aramanıza gerek yok.

    ReplyDelete

Post a Comment

Thank you for visiting our website.