Feb 17, 2022

कुशीनगर : एक कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत

  Digital Dunia       Feb 17, 2022
कुशीनगर : एक कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत, इसमें 11 बच्चियां भी शामिल; हल्दी रस्म के समय जाली टूट गई ।बुधवार रात को कुशीनगर में दिल दलहाने वाला एक बड़ा हादसा हुआ है। हल्दी रस्म के समय करीब 35 लड़कियां और महिलाएं कुएं में एक साथ गिर गईं। इसमें से 11 छोटे बच्चे और 13 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी  के अनुसार जब हल्दी रस्म हो रही थी सभी लोग कुएं की जाली पर बैठकर पूजा कर रहे थे तभी उसकी जाली टूट गयी और सभी लोग उसमें गिर गये। 

चीख-पुकार सुनकर आास-पास के लोग दौड़कर आये और लोगों को कुएं से बाहर निकालना चालू किया। जल्दी-जल्दी सभी लोगों जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसमे से 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चियों की उम्र लगभग 5 से 15 साल के बीच है। 

प्रशासन और पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। अंधेरा होने के कारण उन्हें बहुत दिक्कत हो रहा है। अभी शवों की शिनाख्त करनी बाकी  है। हादसे की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस  पहुंच गयी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मातम में बदला शादी 

यह मामला नेबुआ नौरंगिया थाना का है। नौरंगिया टोला के परमेश्वर कुशवाहा ने  बताया कि यहां गुरुवार को शादी के हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। यहां रात 10 बजे  50-60 महिलाएं और लड़कियां पुराने कुएं के पास खड़े होकर पूजा कर रही थीं तभी लोहे की जाली से ढका कुआ का जाली टूट गया । कुएं के जाली पर पास खड़ीं करीब 35 महिलाएं और बच्चियां एक साथ कुएं में गिर गयी और सब पानी में डूबने लगीं।
logoblog

Thanks for reading कुशीनगर : एक कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment

Thank you for visiting our website.