Jan 19, 2024

25 साल की लड़की और 50 का हस्बैंड, क्या खुश रह पाएंगे ?

  Digital Dunia       Jan 19, 2024

एक लड़की की शादी अपने से 15 साल के बड़े उम्र के आदमी से हो गई। जब वह 60 साल का था तब तक ठीक चल रहा था। पर उस समय भी वह उस स्त्री के साथ ठीक से समागम नहीं कर पाता था। अब वह स्त्री 52 साल की हो गई है और उसका हस्बैंड 67 साल का हो गया है। पिछले 7 साल से उन दोनों में कोई शारीरिक संबंध नहीं हुआ है। इस बात को लेकर वह स्त्री उससे नफरत करती है। पर अपनी मूर्खता की वजह से वह कोई गलत काम भी नहीं सकती है। जब वह अपने पति को देखती है तो उसे गुस्सा आता है। कभी उसका भाग जाने का मन करता है। पति हमेशा बीमार रहता है। 5 साल से वह स्त्री नर्स बनकर उसकी सेवा कर रही है। अभी वह स्त्री बहुत सुंदर है स्मार्ट है। सरकारी नौकरी करती है लेकिन वह हस्बैंड के ऊपर निर्भर भी नहीं है। \वह घर छोड़कर भी नहीं जा सकती और उसका साथ भी नहीं छोड़ सकती। उसके जी में आता है कि वह फांसी लगा ले, मर जाए, लेकिन करे तो क्या करें। इसलिए, दोस्तों ! भूल से भी ऐसी शादी नहीं करनी चाहिए। 

आदमी सिर्फ अपना स्वार्थ सोचता है। उस स्त्री के बच्चे उसको पूछते हैं मम्मी तुम्हें पापा ने शादी के लिए कैसे प्रपोज किया था। पहले वह उसके ऊपर शक करता था। लेकिन अब वह पूरा लाचार है। उसके बिना 2 महीने भी नहीं जी सकता है। वह उस स्त्री के साथ है पर उसके साथ पति नहीं है। कोई बूढ़ा घर में रहता है। ऐसा उसको महसूस होता है। उसके मन में आता है कि वह सुसाइड कर ले। बीमार कोई भी हो सकता है पर वह तो थोड़े दिन में मर जाएगा। वह स्त्री न इधर का न उधर का रहेगी। बीमारी से पहले भी वह कोई ठीक-ठाक नहीं था। समझो तो 42-43 की उम्र से ही एक विधवा की जिंदगी जी रही है। 

ज्यादे उम्र के आदमी से शादी कराकर किसी लड़की की जिंदगी मिट्टी में मत मिलाना, पाप लगेगा। बाप समान हस्बैंड एक गरीब बेचारी लड़की का चीर हरण कर रहा है। 45 साल के आदमी की 18 साल की तो एक बेटी होती है। शर्म करो ऐसी शादी पर। सब लोग कहते हैं मर्द हमेशा जवान रहता है, ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बीवी बाहर जाकर मर्द के नपुंसकता के बारे में किसी को नहीं बता सकती।  क्योंकि उसके घर की पोल खुल जाएगी। अगर वह ऐसा बोलेगी तो उसकी इज्जत भी नहीं रहेगी। कोई मर्द हमेशा जवान नहीं रहता यह सब गलत बातें दिमाग से निकाल दो। अपने हम उम्र लड़कों से ही किसी को भी शादी करनी चाहिए। शैतान जैसा काम नहीं करना चाहिए। बख्श दो उस लड़कियों को। बहुत पाप लगेगा। नर्क में जाओगे जब उसके आँख से आंसू निकलेगा। 

logoblog

Thanks for reading 25 साल की लड़की और 50 का हस्बैंड, क्या खुश रह पाएंगे ?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment

Thank you for visiting our website.