May 1, 2024

बागेश्वर धाम कैसे जाएं || Bageshwar Dham Me Token kab Milega

  Digital Dunia       May 1, 2024

अब हम आपको बताएँगे बागेश्वर धाम जाने का रास्ता। यदि आप जानना चाहते हैं कि छतरपुर से बागेश्वर धाम कितने किलोमीटर है,  तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।  यदि आप भारत में कहीं रहते हैं तो आपको छतरपुर के लिए बस या रेलवे ट्रेन से आना होगा। छतरपुर से बागेश्वर धाम सरकार लगभग 30 किलोमीटर है। पहले आपको छतरपुर से डांग आना है उसके बाद वहां से ऑटो द्वारा गढ़ा गांव जाना है। डांग से गढ़ा की दूरी करीब 7 किलोमीटर है। गांव गढ़ा में ही बागेश्वर धाम सरकार का हनुमान मंदिर है, और वहीं पर महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज का दरबार लगता है। 

यदि आपको हवाई जहाज से आना है तो आपको खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरना होगा। वहां से आप निजी सवारी ऑटो आदि से गढ़ा गांव जा सकते हैं। गढ़ा गांव में ही बागेश्वर धाम स्थित है। सभी लोग सर्च करते हैं बागेश्वर धाम कहां है। इसलिए यह जानकारी दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें  क्या बागेश्वर धाम में सबकी होती है मनोकामना पूरी

यदि आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं तो आप आपको मुंबई जाने वाली किसी भी ट्रेन में टिकट लेना है जो छतरपुर स्टेशन रूकती हो। उसके बाद छतरपुर में उतरकर वहां से ऑटो द्वारा डांग आना है। फिर डांग से ऑटो द्वारा गढ़ा गांव आना है। डांग में ही महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज का दरबार लगता है। 

टोकन कैसे मिलेगा ? (Bageshwar Dham Me Token kab Milega)

सभी लोग जानना चाहते हैं। बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलेगा। बागेश्वर धाम में टोकन हर महीने किसी एक विशेष तारीख को वितरित किया जाता है। आपको बागेश्वर धाम के ऑफिशियल नंबर 8800330912 पर फोन करना होगा कि किस  दिन टोकन मिलेगा। टोकन मिलने के बाद ही अर्जी लगता है। अर्जी के लिए दिन और तारीख बताया जाता है। उस दिन और तारीख को बागेश्वर धाम में आपको आना होगा। 

यदि आप बागेश्वर धाम की फोटो को देखना चाहते हैं तो बागेश्वर धाम की फोटो आपको गूगल में सर्च करने पर मिल जायेगा। यदि आप बागेश्वर धाम से सम्बंधित न्यूज पढ़ना पसंद करते हैं तो बागेश्वर धाम की न्यूज़ हमारी वेबसाइट पर हमेशा पोस्ट की जाती है।

इसे भी पढ़ें करौली सरकार कहां स्थित है और कैसे जाएं

इसे भी पढ़ें पंडोखर सरकार कहां है और कैसे जाएं

बागेश्वर धाम का चमत्कार क्या है (Bageshwar Dham Ka Chamatkar)

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि बागेश्वर धाम का रहस्य क्या है ? तो यहां का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण जी लोगों की सारी समस्याएं उनके बिना बताए ही एक कागज पर लिख देते हैं और उनके दुख और तकलीफों को दूर करने का उपाय बताते हैं। यहाँ का यही सबसे बड़ा चमत्कार है। 

logoblog

Thanks for reading बागेश्वर धाम कैसे जाएं || Bageshwar Dham Me Token kab Milega

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment

Thank you for visiting our website.