Aug 16, 2024

बिमारियों से लड़ने के लिए चाहिए बैलेंस डाइट

  Digital Dunia       Aug 16, 2024

ICMR (Indian Council of Medical Research) ने अपने सर्वे में कहा है कि भारतीय थाली में जितनी कैलोरी ऊर्जा होनी चाहिए उतनी नहीं होती है।

जानिए ICMR द्वारा जारी पोषण से भरपूर रेसिपी

भारतीय थाली से लोगों का पेट तो पूरा भर जाता है, मन भी भर जाता है लेकिन शरीर पूरा पोषण नहीं मिलता है। ICMR  (Indian Council of Medical Research)  ने अपने सर्वे में कहा है कि भारतीय थाली में जितनी कैलोरी होनी चाहिए उतनी नहीं होती है। इसलिए उसने नए सिरे से Diet Plan भी बना दिया है। आज हम इसी बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कैसे हमारी भारतीय थाली भरपूर पोषण की गारंटी वाली बनें, साथ ही इस भागदौड़ के  समय में Balance Diet के लिए Diet में क्या क्या शामिल करें क्योंकि आज के टाइम में Balance Diet की जरूरत पहले की तुलना में कहीं ज्यादा है।  

ऐसी हो फाइट डाइट

    मात्रा               एनर्जी

अनाज               270 ग्राम            45%

दाल                    90 ग्राम            17%

दूध उत्पाद         300 ग्राम            10%

सब्जियां            350 ग्राम              5%

फल                 150 ग्राम              3%

नट्स-सीड्स       20 ग्राम               8%

घी,बटर, तेल       27 ग्राम             12%

स्रोत : ICMR

संतुलित भोजन है सेहत का खजाना

Balance Diet से इम्यूनिटी मजबूत होती है। संक्रमण से लड़ने में हमारा शरीर मजबूत रहता है। इससे Diabetes और हार्ट की बीमारी से भी बचाव होता है। Balance Diet से स्टोन और किडनी की समस्या भी दूर रहेगी। इस Food में फाइबर ज्यादा है इसलिए इससे पेट हमेशा साफ रहेगा। प्रदूषण संबंधी बीमारी की भी रोकथाम होगी।

ICMR की पोषण वाली थाली

Balance Diet ICMR

रोजाना हमारे खाने में 2000 कैलोरी होनी चाहिए। इसके लिए अपने खाने में अनाज और छिलके वाली दाल को भी शामिल करें। रोजाना  खाने में दूध और दही भी लें। हरी सब्जी, फल, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और सीड्स में प्रोटीन होता है। थाली में घी, मक्खन और तेल को भी शामिल करें। दूध, दही, गुड़ से भी शरीर के एनर्जी की जरूरत पूरी होती है। शरीर में एनर्जी के लिए एक नहीं कई स्रोत होने चाहिए। किसी एक Food Product पर निर्भर नहीं रहें। एनर्जी, विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम का बैलेंस बनाकर रखें। अनाज से 45% एनर्जी सही मात्रा है। शहर में अनाज से एनर्जी 51% और गांव में अनाज से मिलने वाली एनर्जी का 65.2% है। Protien का इस्तेमाल गांव में 5% और शहरों में 18% पाया गया है। शहरों में लोग 11% एनर्जी के स्रोत के रूप में स्नैक्स का इस्तेमाल करते हैं।

शहरों मे स्नैक का चलन ज्यादा बढ़ा है। ज्यादा स्नैक सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्नैक से शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं मिल पाती है। दूध, दही, गुड़, चने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। Dry Fruits एनर्जी के अच्छे स्रोत हैं।

FAQ.

icmr rda चार्ट 2020 क्या है?

icmr rda चार्ट 2021 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

icmr  डाइट चार्ट क्या है?

भारतीय 2020 के लिए आहार संबंधी दिशानिर्देश क्या हैं?

भारतीय खाद्य पोषण चार्ट पीडीएफ क्या है?

अनुशंसित आहार भत्ता तालिका 2020 क्या है?

logoblog

Thanks for reading बिमारियों से लड़ने के लिए चाहिए बैलेंस डाइट

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment

Thank you for visiting our website.