Jan 21, 2024

नसों की कमजोरी और मसल्स लॉस का क्या कारण है ?

  Digital Dunia       Jan 21, 2024

यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और दिन पर दिन आपकी सेहत खराब होती जा रही है। आपके शरीर का वजन कम होता जा रहा है। आपका मसल्स डैमेज होता जा रहा है, आपके नसों की कमजोरी बढ़ गयी है तो आप इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़ें। 


नसों की कमजोरी और मसल्स लॉस का एक मुख्य कारण विटामिन B12 की कमी है। इसके साथ ही साथ डायबिटीज न्यूरोपैथ और पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी शरीर के नसों में झनझनाहट, जकड़न, ऐंठन पड़ना, टेढ़ा हो जाना और सुन्नपन जैसे महसूस होने लगता है। इस बीमारी में नसों के अंदर सही से रक्त का संचार नहीं हो पाता है। कई बार तो लोगों को लकवा मार जाने जैसा एहसास भी होता है। यह बीमारी ज्यादातर शाकाहारी लोगों में अधिक पाए जाता है। इसका मुख्य कारण है विटामिन B12 की कमी। मसल्स लॉस के कारणों में रोज ज्यादा भारी-भरकम वजन उठाना, कुछ दर्द निवारक और नींद, अवसाद जैसी दवाओं का सेवन करना, तनाव अधिक होना, मधुमेह की बीमारी होना, थायराइड ग्रंथि में असंतुलन होना और विटामिन बी कॉन्प्लेक्स की कमी की वजह से यह सब होता है। यह सब उचित खानपान, वक्त का सदुपयोग, समय पर सोना, भरपूर नींद लेना और पोषक तत्वों का भरपूर इस्तेमाल करने तथा दैनिक दिनचर्या में सुधार करके इसको ठीक किया जा सकता है। इसमें पनीर के से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। बदाम, अखरोट को अधिक मात्रा में लेना चाहिए। विटामिन B12 के लिए एलोवेरा और मोरिंगा का सेवन और फॅलिक एसिड (Folic Acid), मिथाइल कोबालामिन (Methylcobalamin) और मीकोबालामिन (Mecobalamin) के कैप्सूल से ठीक  किया जा सकता है। 

मसल्स में ताकत लाने के लिए क्या करें?

अपनी मांसपेशियों में ताकत बढ़ाने के लिए यह 5 एक्सरसाइज करें। 

  1. लंजेस ये एक्सरसाइज
  2. पुश अप्स 
  3. स्क्वाट्स
  4. स्टैंडिंग ओवरहेड डंबल प्रेस 
  5. बरपीज़

अगर आप उपरोक्त एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं तो निम्न व्यायाम जरूर करें। 

व्यायाम द्वारा मसल मजबूत कैसे करें? (Make Muscles Strong)

मसल मजबूत करने के लिए रोज व्यायाम करें। व्यायाम बीमारियों को दूर भगाने के सर्वोत्तम उपाय है। अगर किसी वजह से आपको मांसपेशियों में कमजोरी हो गयी है, तो हफ्ते पांच दिन व्यायाम जरूर करें। इसमें दौड़ना, तेज चलना या जॉगिंग और योग भी शामिल हैं। रोजाना एक आधे घंटा ऐसा करने से कमजोर मसल मजबूत हो जाता है।

मांसपेशियों की ताकत के लिए क्या खाएं? (Diet for weak muscles)

शरीर के कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए निम्न चीजें खाएं। 

  • किशमिश
  • पालक
  • केला 
  • अंजीर 
  • तिल और सोया दूध 
  • साबूदाना और काजू 
  • मूंगफली और बादाम

logoblog

Thanks for reading नसों की कमजोरी और मसल्स लॉस का क्या कारण है ?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment

Thank you for visiting our website.