Mar 4, 2024

Bageshwar Dham : बालाजी की कृपा से अपने आप चलने लगा मरीज

  Digital Dunia       Mar 4, 2024

एक लड़की 2018 से चल फिर नहीं पा रही थी और उसको ढेर सारी बीमारियां थी। उसको पूरे शरीर में दर्द था, पीलिया और कैंसर भी हो गया था। Bageshwar Dham Sarkar के महाराज जी ने उस लड़की के शरीर में जितनी भी बीमारियां थी वह सारा पहले ही अपने पेपर पर लिख चुके थे, जिसे उन्होंने सबके सामने पढ़कर सुनाया। वह इस प्रकार है –

“बेटी को पूरे शरीर में दिक्कत बनी है, पीलिया की शिकायत है और उसकी वजह से लीवर पर भी अटैक है। अब  कैंसर अब बन गया है। इस लड़की को दिनारी खिलाई गई है। भूत बाधा कुछ भी नहीं है। तंत्र बाधा है, इसे किसी नारी द्वारा दिनारी खिलाई गई है। दिनारी किसी स्त्री ने 2018 में खिलाई थी। जिसकी वजह से खिलाने के बाद पीठ दर्द शुरू हुआ, उसके बाद उल्टी शुरू हुआ, फिर उसके बाद खाना पचना बंद हो गया और अब कैंसर की बीमारी हो गयी है। दुश्मनी के कारण यह सब किया गया। जाओ आराम हो जाएगा आशीर्वाद है।”

बालाजी महाराज की कृपा है कि यहां पर बड़े-बड़े विदेश से भी चेक करने के लिए डॉक्टर आते हैं कि यहां पर यह सब कैसे ठीक हो जाता है। इस लड़की को महाराज जी ने सामने बैठाया और अपना मंत्र पढ़ना चालू किया। देखिए, किस तरह महाराज जी ने अपाहिज लड़की को ठीक किया। 

इसे भी पढ़ें सत्य क्या है ?

इसे भी पढ़ें पंडोखर सरकार का नया चमत्कार

महाराज जी ने कहा यह मंत्र चिकित्सा है। आज भी पुराने पद्धतियों में बहुत शक्ति है लेकिन आज न तो कोई इस पर रिचार्ज करने वाला है या शोध करने वाला है। अगर कोई वैध भी आज के समय में इस मंत्र विज्ञान को सीख ले तो बहुत ज्यादे मरीजों को लाभ दिला सकता है। इस लड़की को महाराज जी ने खुद से खड़ा होने के लिए कहा। आप इस वीडियो में देखेंगे यह लड़की खुद से कैसे खड़ा हुई और चलने लगी। महाराज जी ने थोड़ी सी भभूति खिलाई और उसके शरीर पर लगवाया। 

Bageshwar Dham Sarkar के बालाजी के दरबार में रोज हजारों लोग पहुंचते हैं लेकिन महाराज जी से मिलने का सौभाग्य सभी लोगों को नहीं मिल पाता है इसलिए लोग वहां जाकर बालाजी के दरबार में अर्जी लगाते हैं ताकि उनका भी एक न एक दिन महाराज जी से मुलाकात हो जाए और उनकी भी समस्या दूर हो जाए। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar) के श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हैं लेकिन यहां पर इतने लोग आते हैं की अकेले महाराज जी सभी लोगों से नहीं मिल पाते हैं। अब सवाल उठता है कि हजारों लोग यहां आते हैं तो उनकी समस्या का समाधान कैसे हो। महाराज जी ने उसका भी सलूशन लोगों को बताया है कि घर बैठे बालाजी के दरबार में कैसे अर्जी लगाना है और कैसे प्रार्थना करना है। 

logoblog

Thanks for reading Bageshwar Dham : बालाजी की कृपा से अपने आप चलने लगा मरीज

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment

Thank you for visiting our website.